Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज झमाझम बारिश से मिली राहत कई जिलों में आंधी वज्रपात का अलर्ट…

रांची: झारखंड में लंबे समय से जारी भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम ने आखिरकार करवट ले ली है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

शनिवार सुबह राजधानी रांची समेत कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार बोकारो में करीब 25 मिमी और रांची में लगभग 15 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला। रांची के अधिकतम तापमान में 8.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं मेदिनीनगर में 6.5 डिग्री, जमशेदपुर में लगभग 4 डिग्री और चाईबासा में 3.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने रांची समेत राज्य के 13 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा रविवार के लिए पूरे झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि तेज हवाओं, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं 1 और 2 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

फिलहाल मौसम में आए इस बदलाव से झारखंडवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना बने रहने के आसार हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top