Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची में चार और पांच नवंबर को होगा नेशनल पीआर कॉन्क्लेव शॉर्ट फिल्म से लेकर फोटोग्राफी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स तक को मिलेगा…

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की ओर से झारखंड की राजधानी रांची में लगातार दूसरे वर्ष नेशनल पीआर कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। 4 और 5 नवंबर को आयोजित होने वाले इस कॉन्क्लेव के जरिए विद्यार्थियों, युवा पेशेवरों और रचनात्मक प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

इसके लिए सीसीएल ने पांच अलग-अलग प्रतियोगिताओं की शुरुआत की है। इनमें शॉर्ट फिल्म मेकिंग, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, फोटोग्राफी और कॉन्क्लेव के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट योगदान जैसी श्रेणियां शामिल हैं।

इस वर्ष कॉन्क्लेव की थीम “From Algorithm to Authenticity: Innovate. Influence. Impact” रखी गई है। इसका उद्देश्य जनसंपर्क, संचार और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में नवाचार, प्रामाणिकता तथा प्रभावी संवाद को बढ़ावा देना है।

पांच प्रतियोगिताओं में दिखा सकेंगे अपनी प्रतिभा

  1. इको-माइन टूरिज्म और झारखंड पर्यटन पर शॉर्ट फिल्म

इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, प्राकृतिक सुंदरता, इको-माइन टूरिज्म और पर्यटन की संभावनाओं पर आधारित लघु फिल्म तैयार करनी होगी।

  1. दुर्गा पूजा और दशहरा की परंपरा पर शॉर्ट फिल्म

इस श्रेणी में झारखंड में दुर्गा पूजा और दशहरा के उत्सव, उनकी गौरवशाली परंपराओं तथा सांस्कृतिक विशेषताओं को दर्शाने वाली फिल्में आमंत्रित की गई हैं। दोनों शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिताओं के लिए 2 से 3 मिनट की फिल्म प्रस्तुत करनी होगी। चयनित फिल्मों को कॉन्क्लेव के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा।

  1. बेस्ट इन्फ्लुएंसर इन सोशल मीडिया / राइजिंग पीआर स्टार

जनसंपर्क, विज्ञापन और सोशल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी प्रोफाइल, प्रमुख पहलों, फॉलोअर्स की संख्या और व्यूज से जुड़ी जानकारी साझा करनी होगी। डिजिटल उपस्थिति और प्रभाव के आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।

  1. गोल्डन शटर अवॉर्ड-फोटोग्राफी

फोटोग्राफी में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों को अपनी दो सर्वश्रेष्ठ मौलिक तस्वीरें प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। तस्वीरें उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए। लैंडस्केप और पोर्ट्रेट, दोनों प्रारूपों में तस्वीरें स्वीकार की जाएंगी।

  1. कॉन्क्लेव के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट योगदान

इस श्रेणी में नेशनल पीआर कॉन्क्लेव-2026 के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार की गई रचनात्मक सामग्री, ब्रोशर, थीम, सोशल मीडिया कंटेंट, रील या फिल्म के जरिए अधिकतम लोगों तक प्रभावी संदेश पहुंचाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें सीसीएल या प्रतिभागियों द्वारा स्वयं तैयार की गई प्रचार सामग्री शामिल हो सकती है।

28 अक्टूबर शाम 5 बजे तक कर सकते हैं आवेदन

सीसीएल की ओर से प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार देने की व्यवस्था की गई है। शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिताओं में चयनित फिल्मों को कॉन्क्लेव के दौरान प्रदर्शित भी किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

प्रतियोगिताओं से संबंधित अधिक जानकारी और सहायता के लिए प्रतिभागी इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

9118413325

7488497047

7541892203

9771433566

सीसीएल को उम्मीद है कि इस पहल से विद्यार्थियों और युवा पेशेवरों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने, नए विचार साझा करने तथा जनसंपर्क और संचार के क्षेत्र में योगदान देने का अवसर मिलेगा। सभी प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम होगा।

नेशनल पीआर कॉन्क्लेव-2026 के माध्यम से सीसीएल का लक्ष्य रचनात्मकता, कहानी कहने की कला और आधुनिक संचार के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top