Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पटना में पूजा पंडालों में पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी और नितिन नवीन मां दुर्गा से मांगा आशीर्वाद…

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने महासप्तमी के अवसर पर पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। दोनों नेताओं ने मां का आशीर्वाद लिया और बिहार की सुख-शांति, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं भी दीं।

मून क्लब के पंडाल में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सबसे पहले जगदेव पथ स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति, मून क्लब के पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा की। इस दौरान उन्होंने राज्य की खुशहाली और निरंतर विकास की प्रार्थना की। पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ और उत्साह देखने को मिला।

बोरिंग रोड के भद्र काली मंदिर में भी किए दर्शन

इसके बाद मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बोरिंग रोड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट के सामने श्री दुर्गा पूजा समिति, भद्र काली मंदिर के पंडाल पहुंचे। दोनों नेताओं ने यहां मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर बिहारवासियों के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने बोरिंग रोड चौराहे पर स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में भी मां के दर्शन किए।

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

पूजा-अर्चना के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद संजय मयूख, पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु मौजूद रहे।

महासप्तमी के अवसर पर पटना के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ी हुई है। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी बिहारवासियों को दुर्गापूजा की बधाई देते हुए राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top