Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची में छठ की तैयारी तेज अठारह तालाबों से हटाये गये मूर्ति अवशेष घाटों की सफाई शुरू…

रांची: दुर्गा पूजा के बाद अब रांची में छठ महापर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। रांची नगर निगम ने शहर के 18 चिह्नित तालाबों और जलाशयों से मूर्तियों के अवशेष और पूजा सामग्री हटाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया। इसके बाद अब शहर के 74 छठ घाटों की सफाई शुरू कर दी गई है। निगम ने अभियान के लिए 1200 से अधिक सफाईकर्मियों को मैदान में उतारा है।

18 तालाबों में चला विशेष सफाई अभियान

दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन के बाद तालाबों में जमा अवशेष और पूजा सामग्री को हटाने के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान करीब 600 सफाईकर्मियों के साथ जेसीबी, ट्रैक्टर और गोताखोरों की मदद ली गई।
नगर निगम का लक्ष्य तालाबों और जलाशयों को जल्द से जल्द साफ कर छठ महापर्व के लिए तैयार करना है।

74 छठ घाटों पर सफाई अभियान

छठ पूजा को देखते हुए शहर के 74 तालाबों के घाटों की सफाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए 1200 से अधिक सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। घाटों पर साफ-सफाई के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जरूरी व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। नगर निगम की कोशिश है कि छठव्रतियों को पूजा के दौरान स्वच्छ और सुरक्षित घाट उपलब्ध कराये जा सकें।

तालाबों में बनाये गये हैं विसर्जन कुंड

नगर निगम ने शहर के तालाबों में विसर्जन कुंड की व्यवस्था भी की है। निगम ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि पूजा के बाद निकलने वाली सामग्री और अन्य अवशेष सीधे तालाब में न डालें, बल्कि निर्धारित विसर्जन कुंड में ही डालें।

अधिकारियों का कहना है कि इससे पूजा सामग्री पूरे तालाब में फैलने से बचेगी और सफाईकर्मियों के लिए इसे हटाना भी आसान होगा।

पूजा समितियों ने उठाई सफाई और बिजली की मांग

छठ महापर्व और काली पूजा की तैयारियों को लेकर विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को नगर आयुक्त से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने काली पूजा से पहले कुछ स्थानों पर स्टोन डस्ट उपलब्ध कराने, छठ घाटों की बेहतर सफाई कराने और पर्याप्त विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी।

नगर आयुक्त ने पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी छठ पूजा समितियों के साथ समन्वय बैठक की जाएगी। बैठक में घाटों की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा होगी।

नगर निगम और पूजा समितियों के बीच समन्वय के जरिए छठ महापर्व से पहले शहर के सभी प्रमुख घाटों पर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने की तैयारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top