Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी का संदेश हरित भारत ही विकसित भारत की पहचान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…

दिल्ली : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन हमें प्रकृति की रक्षा और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर देता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने संदेश में पीएम मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में भारत ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। देश में हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर) का विस्तार हुआ है और कई वन्य जीवों की आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के नागरिकों ने यह साबित कर दिखाया है कि जनभागीदारी, वैज्ञानिक सोच, नवाचार और प्रभावी नीतियों के जरिए पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जोड़ते हुए सभी से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

गौरतलब है कि हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने वर्ष 1973 में की थी। आज यह दुनिया का सबसे बड़ा पर्यावरण जागरूकता अभियान बन चुका है, जिसमें करोड़ों लोग हिस्सा लेते हैं।

वर्ष 2026 में विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी अजरबैजान करेगा। इस अवसर पर दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से मुकाबला और सतत विकास को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top