Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

विश्व पर्यावरण दिवस पर बाबूलाल मरांडी ने लगाया पौधा एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ने की अपील…

रांची : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु और हरित भविष्य आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी धरोहर है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति का साझा दायित्व है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है।

नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करते हुए उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। यदि हर व्यक्ति एक-एक पौधा लगाए और उसकी देखरेख करे तो आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top