Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड में अगले पांच दिनों तक नहीं चलेगी हीट वेव मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान…

रांची: झारखंड में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने लगी है। मौसम का मिजाज बदलने के साथ राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिला है। बुधवार शाम कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के ऊपर इस समय दो ट्रफ लाइन सक्रिय हैं। एक ट्रफ उत्तरी बिहार से तेलंगाना तक फैला हुआ है, जबकि दूसरा उत्तर प्रदेश से कोस्टल ओडिशा तक गुजर रहा है। इन सिस्टमों के प्रभाव से राज्य में पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं का असर बढ़ा है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक राज्य में हीट वेव नहीं चलने की संभावना जताई है। वहीं कई जिलों में अगले चार से पांच दिनों तक गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

जिलेवार संभावित तापमान

  • रांची: अधिकतम 35°C, न्यूनतम 24°C
  • जमशेदपुर: अधिकतम 37°C, न्यूनतम 27°C
  • धनबाद: अधिकतम 36°C, न्यूनतम 27°C
  • डाल्टनगंज/मेदिनीनगर: अधिकतम 39°C, न्यूनतम 28°C
  • देवघर: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 26°C
  • मैक्लूसकीगंज: अधिकतम 37°C, न्यूनतम 25°C

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top