Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बिहार के बाढ़ में गंगा बनी काल नाव हादसे के बाद राहत बचाव जारी बिहार के बाढ़ में नाव हादसा दो की मौत…

पटना: बिहार के बाढ़ अनुमंडल से एक दर्दनाक नाव हादसे की खबर सामने आई है। उमानाथ गंगा घाट के पास गंगा नदी में नाव पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बाढ़ पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार विद टोली इलाके से 20 से अधिक लोग नाव पर सवार होकर गंगा नदी पार कर परवल तोड़ने गए थे। सभी लोग परवल लेकर वापस लौट रहे थे, तभी बीच नदी में तेज धारा और असंतुलन के कारण नाव पलट गई। हादसे के बाद नाव पर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि कई लोगों ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचा ली, लेकिन सात लोग गंगा की तेज धारा में बह गए। अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि पांच लोगों की तलाश जारी है।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और SDRF की टीम मौके पर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। प्रशासन ने लोगों से नदी में सावधानी बरतने की अपील की है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top