Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कुर्बानी के संदेश के साथ सियासी वार डॉ इरफान अंसारी ने बीजेपी को घेरा

जामताड़ा: जामताड़ा, झारखण्ड : ईद-अल-अज़हा (बकरीद) के मौके पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने देशवासियों, झारखंडवासियों, खासकर जामताड़ा और देवघर के लोगों को मुबारकबाद और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बकरीद त्याग, बलिदान, प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का पर्व है, जो लोगों को मानवता और जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करता है।

मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी इंसान को सच्चाई, ईमान और इंसाफ के रास्ते पर चलने की सीख देती है। बकरीद केवल जानवर की कुर्बानी नहीं, बल्कि नफरत, लालच और अहंकार जैसी बुराइयों को खत्म करने का भी संदेश देती है।

इस दौरान कांग्रेस कोटे से मंत्री डॉ इरफान अंसारी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि एसएआर प्रक्रिया के जरिए आदिवासी और मुस्लिम मतदाताओं के नाम वोटर सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य गरीब, मजदूर, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करना है।

उन्होंने झारखंड के उन लोगों से अपील की जो रोजगार और मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों में गए हुए हैं कि वे जल्द अपने घर लौटें और यह सुनिश्चित करें कि उनका और उनके परिवार का नाम वोटर सूची में सुरक्षित रूप से दर्ज हो।

उन्होंने दावा किया कि कई परिवारों में 10 लोगों में से 4-5 लोगों के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। इसे लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ खतरनाक साजिश बताते हुए उन्होंने लोगों से एसएआर प्रक्रिया में गंभीरता से भाग लेने और गांव-मोहल्लों में जागरूकता फैलाने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top