Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

करणी सेना नेता हत्याकांड के बाद सरकार का बड़ा एक्शन जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाए गए…

रांची: करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद झारखंड सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) और सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक (SP) को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटाने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने X पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता और अपराध नियंत्रण में लापरवाही के कारण उनके वर्तमान पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों को कैंप करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने चाईबासा आयुक्त और रांची ADG को संबंधित क्षेत्रों में लगातार कैंप कर प्रतिदिन कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। वहीं DIG को जमशेदपुर में रहकर हालात की निगरानी करने का आदेश दिया गया है।

जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

बताया जा रहा है कि हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस की कथित लापरवाही और क्षेत्र में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कहा कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के साथ-साथ लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top