Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची में एस आई आर की शुरुआत घर घर पहुंचेंगे बी एल ओ उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने किया निरीक्षण…

रांची: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत रांची जिले में सोमवार से घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान शुरू हो गया। अभियान के पहले दिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने राजकीय मध्य विद्यालय, पिस्का नगड़ी पहुंचकर SIR कार्यों का निरीक्षण किया और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO), BLO सुपरवाइजर एवं BLA-2 को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हर घर पहुंचेगा Enumeration Form

उपायुक्त ने कहा कि 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक BLO अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार के घर जाकर Enumeration Form उपलब्ध कराएंगे और भरे हुए प्रपत्रों का संग्रहण करेंगे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता इस अभियान से वंचित नहीं रहना चाहिए और सभी परिवारों का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जाए।

BLO और सुपरवाइजर को दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि BLO प्रत्येक घर के भ्रमण का रिकॉर्ड संधारित करेंगे, जबकि BLO सुपरवाइजर अभियान की नियमित निगरानी कर किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे। साथ ही राजनीतिक दलों के BLA-2 से भी अभियान में सक्रिय सहयोग और मतदाताओं को जागरूक करने की अपील की गई।

मतदाताओं से सहयोग की अपील

रांची जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि BLO के घर आने पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, समय पर Enumeration Form भरकर जमा करें और मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में सहयोग दें।

SIR-2026 की प्रमुख तिथियां

30 जून – 29 जुलाई: घर-घर जाकर Enumeration Form का वितरण एवं संग्रहण।

5 अगस्त: प्रारूप (Draft) मतदाता सूची का प्रकाशन।

5 अगस्त – 4 सितंबर: दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की अवधि।

5 अगस्त – 3 अक्टूबर: दावे और आपत्तियों का निपटारा।

7 अक्टूबर 2026: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top