Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बिहार सरकार का बड़ा फैसला सुरक्षा समीक्षा के बाद जारी हुआ नया आदेश लालू परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा…

पटना: बिहार सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सुरक्षा समिति की समीक्षा के बाद दोनों नेताओं को दी गई Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें विशेष सुरक्षा व्यवस्था (SSG) मिलती रहेगी।

सरकार के नए आदेश के अनुसार लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा में अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के जवान, जिला बल के बॉडीगार्ड, बुलेटप्रूफ वाहन, एचक्यूआरटी पायलट और एस्कॉर्ट की व्यवस्था जारी रहेगी। राबड़ी देवी की सुरक्षा में महिला अंगरक्षक की भी तैनाती रहेगी।

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें पहले की तरह Y+ श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी। दूसरी ओर, लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में कटौती की गई है। उनकी ए-श्रेणी की सुरक्षा समाप्त कर दी गई है और अब उन्हें केवल एक अंगरक्षक उपलब्ध कराया जाएगा।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि लालू परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सांसद मीसा भारती को तीन अंगरक्षक और राजश्री यादव को एक अंगरक्षक पहले की तरह उपलब्ध रहेगा। बिहार सरकार के इस फैसले को राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था में हुए इस बदलाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top