Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची में अनमैप्ड मतदाताओं के लिए विशेष कैंप छह और सात जून को सभी बूथों पर होगी मैपिंग…

रांची: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत रांची जिला प्रशासन ने अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने के लिए दो दिवसीय विशेष कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह कैंप 6 जून (शनिवार) और 7 जून (रविवार) को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लगाया जाएगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बताया कि दोनों दिनों कैंप सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा। हालांकि जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त बीएलओ सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान केंद्रों पर मौजूद रहकर मतदाताओं की मैपिंग का कार्य करेंगे।

प्रशासन ने उन सभी मतदाताओं से अपील की है जिनकी मैपिंग अब तक नहीं हो सकी है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचें और अपनी मैपिंग प्रक्रिया पूरी कराएं।

उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को शत-प्रतिशत अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में सभी पात्र मतदाताओं का सहयोग बेहद जरूरी है।

महत्वपूर्ण जानकारी:

कैंप की तिथि: 6 एवं 7 जून 2026

स्थान: रांची जिले के सभी मतदान केंद्र

समय: सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
.
बीएलओ उपलब्धता: सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

उद्देश्य: अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करना

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित मतदाताओं से समय पर कैंप में पहुंचकर अपनी मैपिंग प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top