Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

मोदी सरकार के बारह साल पूरे झारखंड भाजपा ने शुरू किया मेगा जनसंपर्क अभियान गांव गांव पहुंचेगी उपलब्धियों की कहानी…

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी है। झारखंड भाजपा भी इस अवसर को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने 5 जून से 21 जून तक विभिन्न जनसंपर्क और जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित करने का खाका तैयार किया है।

प्रदेश भाजपा ने इस अभियान को “12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के” थीम के साथ आगे बढ़ाने का फैसला किया है। कार्यक्रमों के सफल संचालन की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी को सौंपी गई है। भाजपा का कहना है कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

भाजपा के कार्यक्रमों की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से हुई । इसके तहत राज्यभर के मंडलों में वृक्षारोपण किया जा रहा । वहीं 11 जून को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी अलग-अलग स्थानों पर मीडिया संवाद के जरिए मोदी सरकार की उपलब्धियों को सामने रखेंगे।

इसके अलावा 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी जनता के बीच पहुंचकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देंगे। कार्यक्रमों में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और प्रगति पथ यात्रा जैसे आयोजन शामिल रहेंगे।

भाजपा ने 12 से 20 जून तक जनकल्याण शिविर आयोजित करने की भी योजना बनाई है। वहीं विभिन्न जिलों में प्रदर्शनी, कार्यशालाएं और सभागार बैठकों के माध्यम से केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भी मंडल स्तर पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इधर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित झारखंड दौरे को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश कार्यालय में लगातार बैठकों का दौर जारी है और संगठन स्तर पर कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को और मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएगा।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top