रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक दोपहर 3 बजे धुर्वा स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी।
इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है।
कैबिनेट बैठक में किन-किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है, इस पर सभी की नजर रहेगी। बैठक के बाद सरकार की ओर से लिए गए फैसलों की जानकारी साझा की जाएगी।