Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रेलवे यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस के समय में बदलाव

रांची: रेलवे यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। लिंक रेक के विलंब से आने के कारण ट्रेन संख्या 12020 रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में अस्थायी बदलाव किया गया है।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर 1:45 बजे की बजाय अब दोपहर 2:45 बजे हटिया स्टेशन से रवाना होगी। ट्रेन के समय में यह परिवर्तन लिंक रेक के देरी से पहुंचने की वजह से किया गया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

गौरतलब है कि रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस राजधानी रांची और पश्चिम बंगाल की राजधानी हावड़ा के बीच चलने वाली प्रमुख और व्यस्त ट्रेनों में से एक है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top