Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सत्ताईस नक्सलियों के सरेंडर पर बोले सीएम हेमंत सोरेन हर व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारी प्राथमिकता…

“सरकार की आवाज गांव तक पहुंच रही, इसलिए बदल रही तस्वीर”

“गांव तक पहुंच रही सरकार की योजनाएं” — हेमंत सोरेन

“कोई पीछे न छूटे, यही सरकार की सोच”

ऑपरेशन नवजीवन को मिली बड़ी सफलता

रांची: झारखंड में 27 नक्सलियों के सामूहिक आत्मसमर्पण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया सामने आई है। राजधानी रांची में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांव और गरीबों की सरकार है, जिसकी योजनाएं और आवाज अब गांव-गांव तक पहुंच रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की स्पष्ट सोच है कि राज्य का कोई भी व्यक्ति विकास की मुख्यधारा से बाहर न रहे। यही कारण है कि वर्षों से भटके हुए लोग भी अब तेजी से मुख्यधारा में लौट रहे हैं और हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं।

हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार लगातार गांवों तक विकास योजनाएं पहुंचाने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और लोगों का भरोसा जीतने का काम कर रही है। इसी सकारात्मक माहौल का असर अब नक्सल प्रभावित इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री ने नक्सलियों के सामूहिक आत्मसमर्पण को राज्य के लिए सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि झारखंड तेजी से शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि हर व्यक्ति शिक्षा, रोजगार और विकास से जुड़े और समाज में सम्मान के साथ जीवन जीए। गौरतलब है कि हाल ही में रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में 25 भाकपा माओवादी और 2 JJMP उग्रवादियों समेत कुल 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। इनमें कई इनामी नक्सली भी शामिल थे। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी सुरक्षा बलों को सौंपे गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top