Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

नगड़ी ईवीएम वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था की जांच

रांची: लोकसभा और विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) की सुरक्षा और रखरखाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रांची के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को नगड़ी स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव और तकनीकी उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, अंचल अधिकारी नगड़ी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी नगड़ी समेत अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा और संरक्षण निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम वेयरहाउस का नियमित निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के बाद वेयरहाउस की सुरक्षा, रखरखाव और तकनीकी संसाधनों की स्थिति संबंधी रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को भेजी जाती है…चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा ईवीएम की सुरक्षा पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top