Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

श्रावणी मेले में कांग्रेस का सेवा शिविर शुरू कांवरियों की सेवा के साथ मिलेगी जरूरी सहायता…

देवघर: राजकीय श्रावणी मेले की शुरुआत के साथ ही बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों ने अपने-अपने सेवा शिविर शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को कांवरिया पथ पर अपने पारंपरिक सेवा शिविर का शुभारंभ किया। उद्घाटन के अवसर पर कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1980 से जारी है सेवा की परंपरा

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने बताया कि कांग्रेस का यह सेवा शिविर वर्ष 1980 से लगातार संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन बिहार के मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के कार्यकाल में इसकी शुरुआत हुई थी। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि वह स्वयं जगन्नाथ मिश्रा के साथ सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल यात्रा कर चुके हैं।

चार दशक से कांवरियों की सेवा

पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि कांग्रेस पिछले चार दशकों से श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा कर रही है। शिविर के माध्यम से कांवरियों को पेयजल, आवश्यक सहायता, मार्गदर्शन और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे मेले के दौरान शिविर में रहकर श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे।

मानव सेवा ही राजनीति का उद्देश्य: प्रदीप यादव

कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि राजनीति का मूल उद्देश्य जनसेवा होना चाहिए और इसी भावना के साथ कांग्रेस हर वर्ष श्रावणी मेले में सेवा शिविर का संचालन करती है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा पार्टी की प्राथमिकता है। जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता के सवाल पर प्रदीप यादव ने कहा कि मामले की जांच जारी है और कांग्रेस निष्पक्ष जांच में पूरा सहयोग करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top