Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

असम में बाढ़ का कहर जारी मृतकों की संख्या अस्सी पहुंची कई इलाकों में हालात अब भी गंभीर…

गुवाहाटी: असम में बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार जरूर हो रहा है, लेकिन कई इलाकों में हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। राज्य में बाढ़ से दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है। वहीं, 2.12 लाख से अधिक लोग अभी भी बाढ़ की मार झेल रहे हैं।

राज्य सरकार द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, गोलाघाट, शिवसागर, बिश्वनाथ, चराइदेव, कामरूप (ग्रामीण), जोरहाट, धेमाजी और नौगांव समेत आठ जिले अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। इन जिलों के 21 राजस्व मंडल और 437 गांव जलमग्न हैं।

बाढ़ की वजह से करीब 2,12,400 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 17,198.09 हेक्टेयर कृषि भूमि अब भी पानी में डूबी हुई है। इससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है।

सबसे अधिक प्रभावित चराइदेव जिला है, जहां करीब 80 हजार लोग बाढ़ की चपेट में हैं। इसके अलावा शिवसागर में लगभग 71 हजार और जोरहाट में 40 हजार से अधिक लोग बाढ़ की विभीषिका का सामना कर रहे हैं।

हालांकि जलस्तर में कुछ जगहों पर कमी दर्ज की गई है, लेकिन प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रखे हुए है। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top