Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का विधानसभा घेराव जमकर नारेबाजी राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल…

रांची: राज्यसभा चुनाव से जुड़े घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को झारखंड विधानसभा के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चुनाव प्रक्रिया में पक्षपात का आरोप लगाया और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की.

कांग्रेस का आरोप है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने समान परिस्थितियों में अलग-अलग राज्यों में अलग रवैया अपनाया। पार्टी नेताओं ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जबकि झारखंड में निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी को आवश्यक दस्तावेज जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया।

कांग्रेस का कहना है कि यह दोहरा मापदंड लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस कोटे के मंत्री, विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए.

नेताओं ने चुनाव आयोग से पूरे मामले में पारदर्शिता बरतने और निष्पक्ष तरीके से चुनाव प्रक्रिया संचालित करने की मांग की. विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए किया गया है।

वहीं, राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सियासत लगातार गरमाती नजर आ रही है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top