पटना/सुपौल: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सुपौल के बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-04 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, विधायक श्री नीरज कुमार बबलू समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।