Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कोसी मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल में बढ़ेगी सिंचाई सुविधा बाढ़ प्रबंधन में भी मिलेगी मदद…

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुपौल के छातापुर प्रखंड स्थित चैनपुर गांव में निर्माणाधीन कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर लिंक परियोजना का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति और निर्माण कार्य की जानकारी ली तथा इसे निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

परियोजना के पूरा होने से अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार की कुल 2,14,813 हेक्टेयर कृषि भूमि को अतिरिक्त एवं सुनिश्चित सिंचाई सुविधा मिलेगी।

कोसी के अधिशेष जल को लिंक नहर के जरिए मेची नदी तक पहुंचाया जाएगा, जिससे महानंदा बेसिन में जल उपलब्धता बढ़ेगी और बाढ़ के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।

परियोजना की अनुमानित लागत 6,282.32 करोड़ रुपये है और इसे मार्च 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने निर्माण के दौरान किसानों को परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने और कार्य की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top