रांची: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. शोभा विजेंद्र ने बुधवार को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से उनके आवास पर औपचारिक भेंट की।

इस दौरान झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष एवं उनकी धर्मपत्नी को भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति-चिह्न तथा अपनी पुस्तक ‘सदन संवाद’ भेंट की।
इस अवसर पर रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि यह मुलाकात महज औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और पारस्परिक सौहार्द की सुंदर अभिव्यक्ति है।

बताया गया कि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता अपनी धर्मपत्नी के साथ पिछले दो दिनों से रांची प्रवास पर थे। इस दौरान दोनों ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की।