Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि 29 जुलाई तक हर हाल में इन्यूमरेशन फेज के सभी कार्य पूरे किए जाएं।

बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि कुछ मतदाता झारखंड में निवास करते हैं, लेकिन उनका नाम बिहार, पश्चिम बंगाल या अन्य राज्यों की मतदाता सूची में दर्ज है। ऐसे मतदाता यदि अपना नाम झारखंड की मतदाता सूची में स्थानांतरित कराना चाहते हैं, तो वे दावा-आपत्ति अवधि के दौरान 5 अगस्त के बाद फॉर्म-8 और घोषणा-पत्र भरकर आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के तहत किसी भी मतदाता का नाम केवल एक ही विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखना निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इन्यूमरेशन फेज के अब केवल चार दिन शेष हैं। अधिकांश पात्र मतदाताओं ने अपने फॉर्म जमा कर दिए हैं, जबकि कुछ आवेदन हस्ताक्षर या अन्य तकनीकी कारणों से लंबित हैं। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपने हस्ताक्षरित फॉर्म संबंधित बीएलओ को जमा कराएं, ताकि उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि 1950 टोल-फ्री हेल्पलाइन और ECINET के “बुक ए कॉल” के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए तथा कॉल बैक कर यह सुनिश्चित किया जाए कि मतदाताओं की समस्याओं का समाधान हो गया है।

समीक्षा बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, राज्य प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी देवदास दत्ता सहित सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर और हेल्प डेस्क मैनेजर ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top