Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बांधडीह उत्तरी पंचायत में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ…

बोकारो: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी स्वास्थ्य विभाग की ओर से बोकारो जिले के जरीडीह प्रखंड अंतर्गत बांधडीह उत्तरी पंचायत भवन में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन डॉ. परवेज नैय्यर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. उषा सिंह ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. उषा सिंह एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार द्वारा सैकड़ों मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई।

मरीजों को आवश्यक परामर्श देने के साथ-साथ निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. परवेज नैय्यर ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

वहीं डॉ. उषा सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से गंभीर बीमारियों का समय रहते पता चल जाता है और उनका उचित उपचार संभव हो पाता है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।

इस अवसर पर युवा व्यवसायी संघ फुसरो के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ राजा, सीताराम महतो, अजीत ठाकुर, एएनएम सकीना नाज़, अभय शर्मा, श्याम, नेहा सिंह, सरिता कुमारी, रंजन सिंह, जवाहर साहू, रंजीत कुमार, निर्मला देवी, भवानी अग्रवाल, मुखिया प्रतिनिधि बलराम तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top