Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट रांची समेत कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी…

रांची: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 27 से 29 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। सोमवार (27 जुलाई) को रांची, खूंटी, गुमला और लोहरदगा में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है।

28 और 29 जुलाई को भी रहेगा मानसून का असर

28 जुलाई को पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, खूंटी और लोहरदगा जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 29 जुलाई को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और वज्रपात का दौर जारी रहने का अनुमान है।

राज्य में अब तक 29 प्रतिशत कम बारिश

मौसम केंद्र रांची के अनुसार 1 जून से 26 जुलाई 2026 के बीच झारखंड में 325 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 455.9 मिमी होनी चाहिए थी। यानी राज्य में अब तक 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

सिर्फ चार जिलों में सामान्य वर्षा

पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और साहिबगंज ऐसे जिले हैं, जहां वर्षा सामान्य श्रेणी में दर्ज की गई है। बाकी अधिकांश जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

चतरा, गढ़वा और पाकुड़ में सबसे अधिक कमी

चतरा, गढ़वा और पाकुड़ में वर्षा की कमी 60 प्रतिशत या उससे अधिक दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे खेती-किसानी पर भी असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम अपडेट पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top