Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

अस्सीवें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल का खास तोहफा ग्राहकों के लिए चार ऑफर्स का ऐलान

रांची: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स और नई डिजिटल सुविधाओं का ऐलान किया है। BSNL झारखंड सर्किल की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन पहलों की जानकारी दी गई।

BSNL झारखंड सर्किल के CGM विपुल अग्रवाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नए ग्राहकों के लिए ₹1 का Freedom 2.0 ऑफर पेश किया गया है। इसके तहत ग्राहकों को प्रतिदिन 1GB डेटा, प्रतिदिन 100 SMS, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 24 दिनों की वैधता मिलेगी।

412 दिनों की वैधता वाला प्लान

BSNL की ओर से ₹2399 का प्लान भी पेश किया गया है, जिसमें ग्राहकों को लंबी वैधता का लाभ मिलेगा। इस प्लान की वैधता 412 दिनों की बताई गई है।

₹1111 में Fibre FTTH प्लान

इसके अलावा BSNL ने ₹1111 का नया Fibre FTTH प्लान भी पेश किया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को किफायती दर पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है।

Selfcare App से डिजिटल सुविधाएं

ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए BSNL की ओर से Selfcare App के जरिए कई डिजिटल सुविधाओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे ग्राहक मोबाइल और अन्य BSNL सेवाओं से जुड़ी सुविधाओं का डिजिटल तरीके से इस्तेमाल कर सकेंगे।

CGM विपुल अग्रवाल ने कहा कि BSNL ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी सेवाओं और डिजिटल सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घोषित ये पहल ग्राहकों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक कदम हैं।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top