Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बिहार के विकास को लेकर केंद्र के मंत्रियों से सम्राट चौधरी की अहम बैठक

नई दिल्ली: बिहार के विकास और राज्य हित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए इसकी जानकारी दी।

बैठक में भारत-नेपाल जल एवं बांध परियोजनाओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही बिहार के लिए बजट से जुड़े मुद्दों, पर्यटन के विकास और राज्य के हित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों को भी केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष रखा गया।

इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा भी मौजूद रहे। बैठक में बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों पर केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया गया।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के विकास, समृद्धि और जनहित से जुड़े विषयों को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग और बेहतर समन्वय के जरिए राज्य में विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top