Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

धुर्वा डैम से विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर का शव बरामद एनडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन

रांची: नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम में डूबे झारखंड विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर का शव बरामद कर लिया गया है। एनडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान शव को पानी से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को बुलंद अख्तर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद गुरुवार सुबह धुर्वा डैम के किनारे उनकी गाड़ी, चप्पल और बरसाती मिली। सामान मिलने के बाद परिजनों और पुलिस को उनके डैम में डूबने की आशंका हुई।

NDRF की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलने के बाद नगड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ को इसकी जानकारी दी गई। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे से डिप्टी कमांडेंट 09 डी, पटना के नेतृत्व में एनडीआरएफ की टीम ने दो मोटरबोट और करीब 30 जवानों के साथ डैम के फाटक और आसपास के पानी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

गुरुवार देर शाम तक तलाश के बावजूद शव नहीं मिल पाया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें टीम को सफलता मिली और शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top