रांची: रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए 21 अगस्त 2026 को ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते इस रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ होगा, जबकि दो जोड़ी ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा।

इन ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ
- बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 13503/13504 का 21 अगस्त को गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन और वहीं से आंशिक प्रारंभ होगा। इसके कारण गोमो–हटिया–गोमो के बीच ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा। - खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 18035/18036 का 21 अगस्त को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन और वहीं से आंशिक प्रारंभ होगा। आद्रा–हटिया–आद्रा के बीच ट्रेन नहीं चलेगी। - आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर
ट्रेन संख्या 63598/63597 का 21 अगस्त को मूरी स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ होगा। मूरी–रांची–मूरी के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।
ये दो जोड़ी ट्रेनें पूरी तरह रद्द
- हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर
ट्रेन संख्या 58663/58664 का 21 अगस्त को परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा। - हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर
ट्रेन संख्या 58665/58666 भी 21 अगस्त को नहीं चलेगी।
यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए लिए गए ब्लॉक के कारण यह बदलाव किया गया है। रेल मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।