Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग सिक्योरिटी गार्ड की मौत जिला बल का जवान हिरासत में…

चतरा: झारखंड के चतरा जिले में मंगलवार को एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। फायरिंग में एक निजी सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिला बल के एक जवान पर सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारने का आरोप है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक घटना के कारणों और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बताए जा रहे जिला बल के जवान को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सिमरिया एसडीपीओ, टंडवा एसडीपीओ समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल के पास खड़ी एक फोर्ड एंडेवर कार को भी जब्त किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह वाहन चतरा में बाईपास निर्माण कार्य कर रही रमियां कंस्ट्रक्शन के मालिक और गया निवासी रॉकी यादव का बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वाहन से अन्य हथियार भी बरामद होने की बात सामने आई है, लेकिन बरामद हथियारों की संख्या और अन्य विवरण की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाने के निर्देश दिए हैं। साक्ष्य जुटाने का काम जारी है और घटना के पीछे की वजहों की हर पहलू से जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले पर सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वहीं, मृतक की पहचान भी अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम और गोलीबारी के कारणों का स्पष्ट खुलासा किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top