Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

जेपीएससी पीटी चौदह परिणाम पर भाजयुमो का हल्लाबोल पारदर्शिता पर उठाए सवाल

रांची: रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने JPSC पीटी-14 परीक्षा परिणाम को लेकर झारखंड सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) पर गंभीर सवाल उठाए।

शशांक राज ने कहा कि JPSC पीटी-14 का परिणाम घोषित होने के बाद पूरे राज्य के अभ्यर्थियों में असंतोष है। उनका आरोप है कि आयोग ने अब तक कट-ऑफ अंक सार्वजनिक नहीं किए, जिससे छात्रों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा के चार प्रश्न ड्रॉप किए जाने के बावजूद आयोग ने इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

भाजयुमो अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आयोग की कार्यप्रणाली पारदर्शी नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर पुस्तिकाएं (कॉपी) अब तक ऑनलाइन उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं, जबकि अदालत छात्रों को अपनी कॉपी देखने की अनुमति दे चुकी है। साथ ही RTI के तहत मांगी गई जानकारी भी समय पर उपलब्ध नहीं कराई जाती।

उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग के वर्तमान कार्यकाल में बिना हस्ताक्षर के परिणाम जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा आयु सीमा में पर्याप्त छूट नहीं दिए जाने और देर रात परिणाम जारी करने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि JPSC अध्यक्ष छात्रों के बीच आकर उनकी शंकाओं का समाधान करें।

22 जुलाई को JPSC घेराव का ऐलानभाजयुमो ने JPSC के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा भी की। शशांक राज ने बताया कि 17, 18 और 19 जुलाई को बैठकें आयोजित की जाएंगी, 20 जुलाई को सोशल मीडिया अभियान चलाया जाएगा, 21 जुलाई को मशाल जुलूस निकाला जाएगा और 22 जुलाई को JPSC कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन कर रहे छात्रों और युवाओं पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। साथ ही मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग करते हुए छात्रों से 22 जुलाई के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top