Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची में बंद दुकान में घुसा मिनी ट्रक तीन लोग अंदर फंसे क्रेन की मदद से पुलिस ने किया रेस्क्यू…

रांची: सदर थाना क्षेत्र के शांति नगर के पास बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बंद दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा दुकान के अंदर फंस गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग वाहन के अंदर फंस गए।

क्रेन की मदद से तीनों को निकाला गया

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद क्रेन मंगाई गई।

क्रेन की मदद से ट्रक को दुकान से बाहर खींचा गया, जिसके बाद पुलिस ने तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोट लगने की जानकारी सामने आई है।

रात करीब एक बजे हुआ हादसा

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि घटना बुधवार रात करीब एक बजे की है। अनियंत्रित मिनी ट्रक बंद दुकान में जा घुसा था, जिसमें चालक समेत तीन लोग फंस गए थे। पुलिस टीम ने क्रेन की सहायता से सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। मामले की आगे जांच की जा रही है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top