Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

देवेंद्र नाथ महतो से मिलीं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं टकराव नहीं संवाद से निकलेगा समाधान…

रांची: JPSC-JSSC समेत विभिन्न मांगों को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची के सदर अस्पताल में इलाजरत अनशनकारी छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो समेत अन्य छात्रों का हाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

लगातार कई दिनों से अनशन पर बैठे छात्रों की स्थिति को लेकर मंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने छात्रों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी मांगों, समस्याओं और आंदोलन से जुड़े मुद्दों को समझा।

शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्र-छात्राओं के साथ सरकार की पूरी सहानुभूति है।

उन्होंने कहा कि छात्रों की अधिकांश मांगों पर सरकार पहले ही सकारात्मक पहल कर चुकी है, जबकि बाकी मांगों के समाधान को लेकर भी सरकार का रुख सकारात्मक है। सरकार के दरवाजे बातचीत के लिए हमेशा खुले हैं।

मुलाकात के दौरान छात्रों ने मंत्री को बताया कि सरकार से बातचीत के लिए बनाए गए डेलीगेशन में अनशन पर बैठे छात्रों को शामिल नहीं किया गया था। छात्रों से हुई बातचीत में सामने आए तथ्यों से मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराने की बात कही।

मुलाकात के बाद मंत्री ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान टकराव से नहीं, बल्कि संवाद, संवेदना और सकारात्मक पहल से संभव है। उन्होंने छात्रों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और बातचीत के जरिए समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा और छात्र ही झारखंड की ताकत और भविष्य हैं, इसलिए उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाना जरूरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top