Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

छात्र आंदोलन में रघुवर दास की एंट्री सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम

रांची: JPSC-JSSC समेत विभिन्न मांगों को लेकर जारी छात्र आंदोलन अब और गरमा गया है। आंदोलन स्थल पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आंदोलनकारी छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों का हाल भी जाना।

रघुवर दास ने सरकार को एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि अगर इस अवधि में छात्रों की जायज मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो वह खुद बिरसा मुंडा समाधि स्थल के समक्ष आमरण अनशन पर बैठेंगे।

उन्होंने विधानसभा घेराव के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भी निष्पक्ष होकर काम करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन अधिकारियों को अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

रघुवर दास ने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चे अपने भविष्य और रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को उनकी बात गंभीरता से सुननी चाहिए। उन्होंने JPSC-JSSC से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच की मांग भी दोहराई।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह छात्रों के इस आंदोलन के साथ खड़े हैं और उनके अधिकारों तथा भविष्य की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे। रघुवर दास के एक सप्ताह के अल्टीमेटम और आमरण अनशन के ऐलान के बाद अब सरकार के अगले कदम पर सबकी नजर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top