Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

दूसरी सोमवारी पर बाबानगरी में उमड़ा आस्था का महासैलाब नंदन पहाड़ से चमारीडीह पुल तक पहुंची कांवरियों की कतार…

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की दूसरी सोमवारी पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बाबा बैद्यनाथ के जलार्पण को लेकर कांवरियों और श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरी बाबानगरी बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज रही है।

श्रद्धालुओं की भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देर रात करीब 1 बजे ही कांवरियों की कतार नंदन पहाड़ से लेकर चमारीडीह पुल तक पहुंच गई। लाखों श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

दूसरी सोमवारी को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

बाबानगरी में इस वक्त चारों ओर भक्ति का माहौल है। कांवरियों के जयघोष से पूरा देवघर शिवमय नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की जुबान पर एक ही नारा है— “बोल बम… हर हर महादेव!”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top