Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सावन की दूसरी सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ी आस्था सुबह चार बजे से लगी भक्तों की कतार…

रांची: सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर राजधानी रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन के लिए भक्त तड़के करीब 4 बजे से ही मंदिर परिसर के बाहर कतार में लग गए। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया।

दूर-दराज के इलाकों से भी पहुंचे श्रद्धालु

पहाड़ी बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए रांची के अलावा रामगढ़, लोहरदगा समेत आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भक्त घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को जल और दूध अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही लगातार बनी रही।

नवविवाहित जोड़ों ने भी की पूजा-अर्चना

सावन की दूसरी सोमवारी पर कई नवविवाहित जोड़े भी पहाड़ी मंदिर पहुंचे। दंपतियों ने बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुखी और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। वहीं बड़ी संख्या में युवा और परिवार भी बाबा का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे।

भक्तों के लिए नि:शुल्क दूध और जल की व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर में नि:शुल्क दूध और जल की व्यवस्था की गई है। इससे भक्तों को जलाभिषेक करने में सहूलियत हो रही है। मंदिर प्रबंधन और सेवाभाव से जुड़े लोग लगातार व्यवस्था संभालने में जुटे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

सावन की दूसरी सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में सुबह से ही आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। चारों ओर बाबा भोलेनाथ के जयकारे गूंज रहे हैं और श्रद्धालु परिवार के साथ पहाड़ी बाबा के दरबार में पहुंचकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top