Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

आईआईटी दिल्ली के सत्तावनवें दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी छात्रों को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह आज आयोजित हो रहा है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं। पीएम मोदी इस मौके पर डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। इस वर्ष दीक्षांत समारोह में 3 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। इनमें रिकॉर्ड संख्या में PhD डिग्रियां भी शामिल हैं।

समारोह की एक और खास बात यह है कि इस दौरान IIT दिल्ली के AI आधारित नए सुपरकंप्यूटर को भी लॉन्च किया जाएगा। संस्थान के मुताबिक, यह अत्याधुनिक कंप्यूटिंग सुविधा रिसर्च और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कार्यों को नई गति देने में मदद करेगी।

PM मोदी IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मौजूद हैं। विद्यार्थियों और संस्थान के लिए यह समारोह खास माना जा रहा है। पीएम मोदी के संबोधन में शिक्षा, तकनीक, इनोवेशन और युवाओं की भूमिका से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top