Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

चंबा में खाई में गिरी बस सात लोगों की मौत ग्यारह यात्री घायल

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तीसा-बैरागढ़ सड़क मार्ग पर देवीकोठी के पास एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में से 6 को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, निजी बस सुबह करीब 6:30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी। बस ने करीब तीन किलोमीटर का सफर ही तय किया था कि चालुज मोड़ के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस सड़क से नीचे गिरकर दूसरी सड़क पर जा पहुंची।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया रेस्क्यू

हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और कई यात्री उसके अंदर फंस गए थे। उन्हें बाहर निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए मौके पर दो JCB मशीनें भी मंगाई गईं।

रेस्क्यू के दौरान पहले तीन शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद बस में फंसे अन्य लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन चार और यात्रियों की मौत हो चुकी थी। कुल 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, 11 घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए तीसा अस्पताल भेजा गया।

6 घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया

एसडीएम चुराह राजेश कुमार जरियाल ने हादसे में 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाकर इलाज की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि 11 घायलों में से 6 को तीसा में प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की सूची भी जारी की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top