Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

हिमांशु सिंह हत्याकांड पर सियासत तेज भाजपा ने राज्यपाल से की सीबीआई जांच की मांग

रांची: जमशेदपुर के बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर झारखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को लोकभवन पहुंचा और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर CBI जांच की मांग वाला ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से आग्रह किया कि मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपी जाए, ताकि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो सके और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

भाजपा नेताओं ने ज्ञापन में कहा कि इस संवेदनशील मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने के लिए स्वतंत्र एजेंसी की जांच आवश्यक है। उन्होंने पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने और पूरे मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप की भी मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, दिवंगत हिमांशु सिंह के पिता अरविंद सिंह तथा शंभुनाथ सिंह शामिल रहे। हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर अब राजनीतिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि राज्य सरकार और राजभवन इस मांग पर आगे क्या निर्णय लेते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top