Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

एसआईआर पर बीजेपी का विपक्ष को खुला चैलेंज विपक्ष पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप…

रांची: झारखंड में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष वोट बैंक की राजनीति के कारण SIR का विरोध कर रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र को मजबूत करने और मतदाता सूची को शुद्ध बनाने की आवश्यक प्रक्रिया बताया।

दीपक प्रकाश ने कहा कि SIR का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल पात्र भारतीय नागरिक ही मतदाता सूची में शामिल हों और मतदान कर सकें। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया से लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक पारदर्शी एवं मजबूत होगी।

उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी विपक्ष ने SIR का विरोध किया था, लेकिन जनता ने इस प्रक्रिया के पक्ष में अपना समर्थन दिया। विपक्ष के “SIR नहीं होने देंगे” वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, “कौन है माई का लाल, जो झारखंड में SIR होने से रोक देगा।”

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल SIR अभियान में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी ने मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में बाधा डालने का प्रयास किया तो भारतीय जनता पार्टी इसका लोकतांत्रिक तरीके से कड़ा जवाब देगी।

दीपक प्रकाश ने यह भी कहा कि विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करने और मतदाता सूची को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित और लोकतंत्र की मजबूती के लिए इस प्रक्रिया का सफल होना आवश्यक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top