Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बिहार के एमएसएमई सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार उद्योग सचिव ने हैदराबाद में की अहम बैठकें…

पटना: बिहार में निवेश, उद्यमिता और औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में उद्योग विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार को देश का अगला औद्योगिक ग्रोथ इंजन बनाने के लक्ष्य के तहत उद्योग विभाग के सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आएडा, कुंदन कुमार ने हैदराबाद का महत्वपूर्ण दौरा किया।

दौरे के दौरान उन्होंने भारत सरकार के राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम संस्थान (Ni-MSME) के अधिकारियों तथा तेलंगाना MSME विभाग के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत बैठक की। इस दौरान बिहार के MSME इकोसिस्टम को अधिक आधुनिक, मजबूत और निवेश-अनुकूल बनाने के लिए रणनीतिक सहयोग एवं संस्थागत साझेदारी पर चर्चा हुई।

बैठक में MSME निदेशालय के पुनर्गठन, बिहार की नई MSME नीति तैयार करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने, नवाचार को प्रोत्साहित करने और रोजगार सृजन के नए अवसर विकसित करने जैसे अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही देश की सर्वोत्तम औद्योगिक कार्यप्रणालियों को बिहार में लागू करने और संस्थागत क्षमता बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

हैदराबाद प्रवास के दौरान कुंदन कुमार ने बिहार फाउंडेशन, हैदराबाद चैप्टर और बिहार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। बैठक में प्रवासी बिहारियों को राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने, औद्योगिक साझेदारियों को मजबूत बनाने और बिहार के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार निवेशकों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने, MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने और उद्योग जगत के साथ मजबूत साझेदारी विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे संवाद और सहयोग राज्य के औद्योगिक विकास को नई दिशा देंगे।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top