Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

मुहर्रम पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं कहा इमाम हुसैन की शहादत इंसानियत और इंसाफ की अमर मिसाल…

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुहर्रम के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट साझा करते हुए हज़रत इमाम हुसैन की शहादत को सत्य, इंसाफ, इंसानियत और भाईचारे की अमर मिसाल बताया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि “हज़रत इमाम हुसैन साहब की शहादत सत्य, इंसाफ, इंसानियत और भाईचारे की अमर मिसाल है। उनका बलिदान हर दौर में जुल्म और अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है।”

उन्होंने आगे कहा कि मुहर्रम के अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन साहब की शहादत को नमन करते हुए सभी राज्यवासियों को इस पावन अवसर की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के माध्यम से लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की भी अपील की तथा इमाम हुसैन के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top