Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

स्टार्टअप्स को मिलेगा नया उड़ानपथ बिहार टेक पोर्टल का ऐलान

पटना: बिहार में स्टार्टअप और उद्योगों को नई रफ्तार देने की दिशा में राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि स्टार्टअप और उद्योग जगत के लिए जल्द ही ‘बिहार टेक’ पोर्टल विकसित किया जाएगा। इससे उद्यमियों, निवेशकों और युवाओं को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध होगा।

पटना के राजीवनगर स्थित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (STPI) में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्टार्टअप एवं आईटी इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। इस दौरान विभिन्न स्टार्टअप संस्थापकों ने अपने अनुभव और सुझाव साझा किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बिहार को उद्योग और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में बिहार की पहचान उद्योग और स्टार्टअप के क्षेत्र में स्थापित होगी। सरकार ने उद्योगों के लिए 2 लाख एकड़ भूमि चिन्हित की है और 11 नए सैटेलाइट टाउनशिप विकसित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाया जाएगा। स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उद्योग स्थापना में आने वाली बाधाओं को तेजी से दूर किया जा रहा है ताकि निवेशकों को बेहतर माहौल मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने स्टार्टअप से जुड़े विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि तकनीक, नवाचार और उद्यमशीलता के बल पर बिहार देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top