पटना: बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर व्यापक स्तर पर काम शुरू कर दिया है। पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने विभागीय अधिकारियों तथा भागलपुर, मुंगेर और बांका जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

30 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेलाबैठक में बताया गया कि इस वर्ष श्रावणी मेला का आयोजन 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग द्वारा टेंट सिटी, शौचालय, स्नानघर, शुद्ध पेयजल, निर्बाध बिजली, कांवर स्टैंड तथा मनोरंजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।
बाबा अजगैबीनाथ धाम से दुम्मा तक दिखेगा शिवमय माहौलपर्यटन सचिव ने निर्देश दिया कि बाबा अजगैबीनाथ मंदिर से बिहार सीमा दुम्मा तक पूरे मेला पथ को शिवमय बनाया जाए।
मार्ग में आकर्षक प्रवेश द्वार, विशेष लाइटिंग, सजावट तथा शिव मंत्रों की ध्वनि से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया जाएगा।इसके साथ ही सुल्तानगंज एवं विभिन्न टेंट सिटी में लाइट एंड साउंड शो, फाउंटेन शो, लेजर शो और ड्रोन शो का आयोजन कर श्रावणी मेला की महिमा का प्रदर्शन किया जाएगा।

टेंट सिटी में बढ़ाई गई आवासन क्षमताइस वर्ष कांवरियों के ठहरने के लिए कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर टेंट सिटी का निर्माण किया जाएगा।
मुख्य व्यवस्थाएं इस प्रकार होंगी:सुल्तानगंज (बाबा अजगैबीनाथ) – 500 बेडअबरखा (बांका) – 600 बेडधौरी (पहली बार) – 200 बेडगोड़ियारी – 250 बेडखैरा (मुंगेर) – 200 बेडधोबई – 200 बेडअसरगंज (पहली बार) – 300 बेडतारापुर – 200 बेडसंग्रामपुर – 200 बेडसभी टेंट सिटी में पेयजल, शौचालय, सफाई, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएं और जीविका दीदी की रसोई की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
पूरे मेले में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमश्रावणी मेला के उद्घाटन और समापन समारोह में राष्ट्रीय स्तर के कलाकार प्रस्तुति देंगे। वहीं प्रत्येक सोमवार को राज्यस्तरीय कलाकार और अन्य दिनों में जिलास्तरीय कलाकार श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे।
इसके लिए जिला स्तर पर स्क्रीनिंग समितियों के गठन के निर्देश दिए गए हैं।भागलपुर में बनेंगे 25 स्विस कॉटेजपर्यटकों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भागलपुर में सोनपुर मेला की तर्ज पर 25 स्विस कॉटेज बनाए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।
श्रद्धालुओं को मिलेगा बेहतर अनुभवपर्यटन विभाग का लक्ष्य इस वर्ष श्रावणी मेला को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आकर्षक बनाना है, ताकि देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ आधुनिक सुविधाओं का भी लाभ मिल सके।
श्रावणी मेला पथ पर आध्यात्मिक वातावरण, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था और सांस्कृतिक आयोजनों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।