Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पीएम मोदी के बारह साल पूरे होने पर बीजेपी का उत्सव बाबूलाल मरांडी बोले सेवा साधना और तपस्या का कालखंड…

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्षों के कार्यकाल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि यह अवधि केवल सत्ता संचालन का नहीं, बल्कि सेवा, साधना और राष्ट्र निर्माण का कालखंड रही है।

मरांडी ने कहा कि 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप में 4399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही वे देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने कहा कि आज यह आंकड़ा 4400 दिनों को पार कर चुका है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं।

केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि लगभग 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सफलता मिली है। उनके अनुसार यह उपलब्धि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, बुनियादी ढांचे का विकास, डिजिटल क्रांति, सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित किए हैं, जिससे देश की जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण, तपस्या और जनकल्याण का प्रतीक रहा है। इसी कारण आज भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं को देश के लिए ऐतिहासिक बताया तथा आने वाले समय में इन्हें और व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाने की बात कही.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top