Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

टीएमसी को एक और बड़ा झटका राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में जारी राजनीतिक भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी को गुरुवार को एक और बड़ा झटका तब लगा, जब राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

महज चार दिनों के भीतर यह टीएमसी के किसी राज्यसभा सांसद का तीसरा इस्तीफा है, जिसने पार्टी नेतृत्व की चिंताएं और बढ़ा दी हैं।प्रकाश चिक बड़ाईक ने अपना इस्तीफा राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन को भेजा।

अपने पत्र में उन्होंने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया। हालांकि, उन्होंने इस्तीफे के पीछे कोई विशेष कारण नहीं बताया। पत्र में उन्होंने राज्यसभा अध्यक्ष, उपसभापति और सचिवालय के अधिकारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इससे पहले 10 जून को टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ी थी, जबकि 8 जून को वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर राय ने भी इस्तीफा देकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी थी।

टीएमसी में गहराता संकट:

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी इस समय अपने गठन के बाद के सबसे बड़े आंतरिक संकट का सामना कर रही है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। बागी गुट के दावों के मुताबिक, विधानसभा में टीएमसी के बड़ी संख्या में विधायक पार्टी नेतृत्व से अलग हो चुके हैं।संसद में भी पार्टी की स्थिति कमजोर होती दिखाई दे रही है।

बागी नेताओं का दावा है कि कई लोकसभा सांसदों ने भी पार्टी से दूरी बना ली है और वे एनडीए के समर्थन में खड़े हैं। हालांकि, इन दावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में लगातार चर्चाएं जारी हैं।

कांग्रेस से नजदीकी की अटकलें:

राजनीतिक संकट के बीच टीएमसी और कांग्रेस के बीच संभावित समीकरणों को लेकर भी अटकलें तेज हैं।

बताया जा रहा है कि स्थिति संभालने के लिए ममता बनर्जी और सोनिया गांधी के बीच, वहीं अभिषेक बनर्जी और राहुल गांधी के बीच लगातार बातचीत हो रही है।हालांकि, टीएमसी और कांग्रेस दोनों ही दलों के आधिकारिक प्रवक्ताओं ने किसी भी संभावित विलय या गठबंधन संबंधी अटकलों को खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह निराधार बताया है।

बागी गुट का दावा:

टीएमसी के बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी ने दावा किया है कि उनके गुट को समर्थन देने वाले विधायकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनका गुट पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष को समर्थन पत्र सौंपकर अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लगातार हो रहे इस्तीफे और बढ़ती बगावत टीएमसी नेतृत्व के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। आने वाले दिनों में पार्टी के भीतर की उठापटक बंगाल की राजनीति की दिशा तय कर सकती है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top