Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची में ट्रैफिक पुलिस का जागरूकता अभियान बिना हेलमेट चालकों को बांटे हेलमेट

रांची: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से राजधानी रांची के सर्जना चौक के पास ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

ट्रैफिक अधिकारियों ने वाहन चालकों को बताया कि हेलमेट केवल चालान से बचने का माध्यम नहीं है, बल्कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में जीवन की सुरक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण है। अधिकारियों ने लोगों से हमेशा हेलमेट पहनकर बाइक चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

अभियान के तहत बिना हेलमेट मिले कई बाइक चालकों के बीच हेलमेट का वितरण भी किया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर लोगों को जागरूक करते हुए सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

हेलमेट प्राप्त करने वाले लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की इस पहल की सराहना की और भविष्य में नियमित रूप से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने का संकल्प लिया। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों को कम करने के लिए ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top