Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

ओबीसी अधिकारों को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा का प्रदर्शन पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय का घेराव

रांची: विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने बुधवार को रांची स्थित पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए, जिन्होंने ओबीसी समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में जातीय जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम की व्यवस्था, जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण, पदोन्नति में आरक्षण लागू करना तथा सामाजिक न्याय के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करना शामिल है।
मोर्चा का कहना है कि ओबीसी समाज को उसके संवैधानिक अधिकारों से वंचित नहीं किया जाना चाहिए और सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज लंबे समय से अपने अधिकारों और उचित प्रतिनिधित्व की मांग कर रहा है। यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन ओबीसी समाज के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक न्याय की मांग को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top